३ मंथ से पीरियड नहीं आये तो क्या करे?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:35

अनियमित पीरियड्स को नॉर्मल करने के घरेलू उपचार-

पीरियड लेट आना या अनियमित पीरियड को नॉर्मल करना आसान है। कुछ खास घरेलू उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से पीरियड मिस होने या पीरियड लेट आने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

अनियमित पीरियड को नार्मल करने के लिए निम्न घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:-

एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर रात में सोने से पहले इसका सेवन करें
एक कप पानी में अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा डालकर उसे अच्छी तरह उबालें और फिर उस पानी में स्वाद अनुसार शहद या नमक और काली मिर्च डालकर एक महीने तक दिन में 3 बार उसका सेवन करें
एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर उसका सेवन करें
रत के समय एक गिलास पानी में सौंफ डालकर छोड़ दें फिर अगली सुबह उसे छानकर पानी को पी जाएं
अनानास का सेवन भी अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मददगार साबित हो सकता है।

इन सबके अलावा, कच्चा पपीता का सेवन भी अनियमित माहवारी में फायदेमंद होता है। इसलिए इसका भी सेवन किया जा सकता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पीरियड को नॉर्मल करने की नियत से किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लेना आवश्यक है।

माहवारी न होने की समस्या से बचने के उपाय-

माहवारी न होने की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली और खानपान पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अपने जीवन और डाइट में सकारात्मक बदलाव लाकर आप अपने पीरियड्स को अनियमित होने से रोक सकती हैं।

पीरियड्स लेट आने से बचने के लिए आप निम्न बातों का पालन कर सकती हैं:-

सोने और जागने का समय तय करें
संतुलित खाना खाएं
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
अपनी डेली रूटीन को फॉलो करें
फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें
शराब और सिगरेट आदि का सेवन न करें
रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें
अपने वजन को फिट रखें
तनाव से बचें
वो काम करें जिससे आपको ख़ुशी मिलती है
डाइट में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें

किसी तरह की समस्या होने पर खुद ही उसका निवारण ढूंढने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info